विशिष्ट महिला शक्तियों का हुआ सम्मान

डॉ0 एस0 चंद्रा

      गोरखपुर : आई0 एम0 शक्ति वूमेन फाउन्डेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल सागर रत्ना में महिला मंथन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

उपरोक्त समारोह में पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय, बी0आर०डी० मेडिकल कालेज की डा0 शिल्पा मल्ल, डी0डी0यू गोरखपुर की डा0 विनीता पाठक एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहीं।

        कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वन्दना के साथ किया गया है, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कंचन सोनी के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्णुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यकम में उपस्थित सभी महिलाओं ने महिला दिवस में आकर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

आई0 एम0 शक्ति वूमेन फाउन्डेशन के द्वारा संस्था के द्वारा महिला हितो एवम्र उनके संवागिण विकास हेतु किये गये कार्यों के लिए- रमा पाण्डेय, निगार खानम, सुनीता श्रीवास्तव, रीता नागर, अनुराधा श्रीवास्तव, सुश्रेया तिवारी, पुनम राजवंश, प्रीती श्रीवास्तव, उपासना श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, बाबी झा, गीता श्रीवास्तव, नम्रता त्रिपाठी जी, नीतू चौरासिया, राधिका जयसवाल. लक्ष्मी, रुप रानी, अनीता गुप्ता जी, जरीना खानम को प्रस्तति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यकम का संचालन प्रसिद्ध सिंगर एवं एंकर प्रतिमा योगी के द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ