गोरखपुर की बेटी ने जीता नेशनल स्कूली कुश्ती प्रतियोगित में कांस्य

डॉ0 एस0 चंद्रा

   बेंगलुरू  : गोरखपुर की बेटी वैष्णवी सिंह ने कर्नाटक में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया है। वैष्णवी सिंह जनता इंटरमीडिएट कालेज दुबौली की छात्रा हैँ। उन्होंने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोना जीता था। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर गोरखपुर के पहलवानों ने बधाई दी है।

   वैष्णवी सिंह ने 19 से 21 मार्च तक कनार्टक में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 69 किलो भार वर्ग में वैष्णवी सिंह ने राजस्थान की लक्ष्मी कुमारी कुलवेलिया को 3-1 से परास्त कर कांस्य पदक हासिल किया। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर जनता इंटरमीडिएट कालेज प्रबंध तंत्र से जुड़े राष्ट्रीय पहलवान सुभाष राय, कॉलेज के प्रधानाचार्य निर्भय द्विवेदी, कूड़ाघाट उंचवा निवासी रामनाथ निषाद, अनिरुद्ध शाही, अनिल शाही, पार्षद रमेश प्रताप गुप्ता, राम यादव, राजेश यादव आदि ने बधाई दी है।

टिप्पणियाँ