विश्व महिला दिवस पर महिला सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान

डॉ0 एस0 चंद्रा

        गोरखपुर : विश्व महिला दिवस पर महापौर कैम्प कार्यालय पर धर्मशाला बाजार और दिलेजाकपुर वार्ड की दर्जनों महिला सफाई कर्मियों का फूल माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया गया। उक्त सम्मान समारोह में स्थानीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल एवं दिलेजाकपुर पार्षद जितेंद्र सैनी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता, श्रीमती रंजना सोनकर,ममता जायसवाल महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सनी गुप्ता ,विजय उपाध्याय, विनय चौरसिया, विक्की सिंह, सत्यम गुप्ता, लल्लन प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिंह, जयप्रकाश सुपरवाइजर, विजय तिलक, श्रीमती मधु सोनकर, दुर्गेश कोरी, मोनू खान, जाकिर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ