पति और जीजा ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस को दी तहरीर

डॉ0 एस0 चंद्रा

    गोरखपुर : सहजनवां में गीडा इलाके की एक विवाहिता ने पति व उसके जीजा पर सामूहिक रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, विवाहिता ने गीडा थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले गीडा इलाके के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोप लगाया कि पति का जीजा जो कि सहजनवां इलाके का निवासी है, उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। 

28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति उसे दिल्ली ले गया। वहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी। 

अब पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। गीडा इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना दिल्ली की है, कार्रवाई  वहीं की जाएगी।

टिप्पणियाँ