पति ने पत्नी से किया अमानवीय कृत्य,पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज

डॉ0 एस0 चंद्रा

       गोरखपुर : सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती है।महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।

टिप्पणियाँ