कल से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के कोविड टीकाकरण का आरम्भ किया जाएगा

 पवन गुप्ता

गोरखपुर में कल से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के कोविड टीकाकरण का आरम्भ किया जाएगा। इसके लिए 10 केंद्र चिन्हित किये गए हैं जहाँ 2000 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। ये केंद्र निम्नवत हैं-

1. Dist Female Hospital 

2. AIIMS

3. Railway Hospital

4. Charganwa PHC

5. Khorabar PHC

6. Chhapia PHC

7. Shahpur UPHC

8. Nizampur UPHC

9. Mohaddipur UPHC

10. Airforce Hospital


टीकाकरण केवल उन्हीं लोगों का होगा जो पहले से उस बूथ पर पंजीकृत होंगे। किसी भी स्थिति में स्पॉट रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

 केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन केवल 45 वर्ष से अधिक वालों के लिए ही प्रयोग की जाएगी।

कोल्ड चेन पॉइंट पर इन दोनों वैक्सीनों का विवरण अलग अलग दर्ज किया जाएगा।

निजी चिकित्सालयों द्वारा अग्रिम निर्देश प्राप्त होने तक टीकाकरण कार्य नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा  बची हुई वैक्सीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को वापस की जाएगी।

टिप्पणियाँ