कोरोना ने ली इंद्र भगवान की जान,74 साल की उम्र में सतीश कौल ने तोड़ा दम

डॉ0 एस0 चंद्रा

    मुम्बई : दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो महाभारत के इंद्र उर्फ सतीश कौल का आज निधन हो गया है। वो 74 साल के थे।दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो महाभारत के इंद्र उर्फ सतीश कौल का आज निधन हो गया है। वो 74 साल के थे। सतीश कौल धार्मिक टीवी शो महाभारत में भगवान इंद्र के किरदार से लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा वो सुपरहिट टीवी शो विक्रम और बेताल में भी नजर आए थे। 70 के दशक में इस टीवी शो में सतीश कौल को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। सतीश कौल लुधियाना में इन दिनों रह रहे थे। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण थे। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।

सतीश कौल को उनके करियर के पीक टाइम में कई बार पंजाब का अमिताभ बच्चन कहकर भी पुकारा जाता था। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जरिए अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी थी। बीआर चोपड़ा के सुपरहिट टीवी शो महाभारत में सतीश कौल ने इंद्र के किरदार से तो लोगों का दिल ही जीत लिया था। सतीश कौल बीते काफी वक्त से बेरोजगारी का शिकार थे। उन्हें करियर के अंतिम दिनों में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा था।

समाचार एजेंसी को दीये एक इंटरव्यू में सतीश कौल ने बताया था कि वो लुधियाना में एक किराए के घर में रह रहे हैं। इससे पहले वो लंबे वक्त तक वृद्धाश्रम में भी रहे थे। इसके बाद वो अपनी एक साथी सत्या देवी की मदद से किराए के घर में रहने लगे। सतीश कौल ने बताया था कि उन्हें पैसों की किल्लत तो है ही साथ ही देश में लगे लॉकडाउन ने उनकी स्थिति और भी बदतर कर दी है। उन्हें गुजारे के लिए जरूरी चीजों के लिए भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। कौल ने तकरीबन 300 पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। वो साल 2011 में मुंबई से लुधियाना चले आए थे। यहां आकर उनकी योजना एक एक्टिंग स्कूल खोलने की थी। मगर ये प्लान काम नहीं किया और वो तंगहाली का शिकार हो गए।

टिप्पणियाँ