हॉकी खेल के द्रोणाचार्य यासीन मास्टर का निधन

डॉ0 एस0 चंद्रा

         गोरखपुर : हॉकी खेल के द्रोणाचार्य, इस्लामिया इंटर कॉलेज( एमएसआई ) के पूर्व अध्यापक सादगी  के परिमूर्ति एवं कई सम्मान से नवाजे गए सैयद यासीनुज्जफर यासीन मास्टर का आज उनके अली नगर उत्तरी आवास पर सुबह 9 बजे निधन हो गया। दो सौ से भी अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी देने वाले यासीन मास्टर के निधन की खबर सुनते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। यासीन मास्टर को उनके खानदानी कब्रिस्तान अलीनगर उत्तरी में बाद नमाज इशा रात 8:30 बजे सुपुर्द - ए - खाक किया जाएगा। 

यह जानकारी उनके बड़े लड़के एसवाई जफर ने दी है। उन्होंने बताया कि कई रोज से यासीन मास्टर अस्वस्थ चल रहे थे। उनका घर पर ही सुबह 9 बजे इंतकाल हो गया है। यासीन मास्टर दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

टिप्पणियाँ