मनोज बने किसान-मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष

 डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर|  अखिल भारतीय किसान मजदूर बेरोजगार संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पंडित ने मनोज कुमार सिंह को संगठन का गोरखपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है|  श्री सिंह कुशीनगर जनपद के महासन गांव के रहने वाले हैं|  श्री सिंह ने कहा कि वह किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के हित के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे|  श्री सिंह के मनोनय पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है|

टिप्पणियाँ