तीन बच्चों की मां ने भतीजे पर लगाया शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने आरोप

डॉ0 एस0 चंद्रा

      गोरखपुर : एक चाची ने अपने भतीजे पर हैरान करने वाला आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने थाने में तहरीर देकर उसे हिरासत में भी भेजवा दिया है।मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव है। यहां एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। अब वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। महिला तीन बच्चों की मां है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका भतीजा पिछले चार वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा। इस बीच वह ढाई साल पहले वह विदेश चला गया था। अब बीते 17 मार्च को लौटा तो महिला ने उससे शादी की बात कही तो वह मुकर गया।

खपड़हवा चौकी पुलिस ने महिला की तहरीर पर भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक का कहना है कि विदेश जाने से पहले उसका चाची के साथ संबंध था लेकिन शादी के लिए कभी कोई बात नहीं हुई है।

वहीं क्षेत्रीय दरोगा अरविंद यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामले की जानकारी हुई है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ