असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध

  डॉ0 एस0 चंद्रा

     गोरखपुर : खोराबार इलाके के एक गांव में महिला को मदद के बहाने घर पर ठिकाना देकर असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी कुसम्ही निवासी सूरज जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला का करीबी रिश्तेदार ही आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने खोराबार थाने में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि अक्तूबर 2019 में जब करीबी रिश्तेदार सूरज जायसवाल के कुसम्ही स्थित घर में रूककर इलाज करा रही थी, तब एक दिन अकेला पाकर सूरज ने उसके साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म किया।

आरोप है कि वह दुष्कर्म का फोटो भी बना लिया। फोटो वायरल करने व पति तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार और दुष्कर्म किया। साथ ही ब्लैकमेल करता रहा। वह गोरखपुर, कुशीनगर के होटलों के साथ ही दिल्ली में ले जाकर मनमानी करता रहा। उसने लाखों रुपये ले लिए।

करीब 10 दिन पूर्व महिला जब पति के साथ गांव आई तो आरोपी सूरज भी वहां पहुंच गया और मनमानी की। जब पति को जानकारी हुई तो उसने युवक से किनारा कर लिया। इसके बाद महिला ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ