घर में पेंटिंग कर रहे युवक ने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म

डॉ0 एस0 चंद्रा

    कुशीनगर : एक गांव में तीन वर्षीय अबोध बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस को अंततः अपने घर के बगल में स्थित गेहूं के खेत से गिरफ्तार कर लिया। वह खेत में छिपा था और रात से ही पुलिस उसे उसके घर व रिश्तेदारियों में तलाश कर रही थी। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। उधर, बच्ची का इलाज जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर में किए जाने के बाद बुधवार को दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

गांव में मासूम तीन वर्षीय बच्ची को खेलते समय उसी के घर में पेंटिंग कर रहे करीब 35 वर्षीय एक मनबढ़ ने मंगलवार को दिन में दुष्कर्म किया। तब बच्ची और उसकी एक 6 वर्षीय बहन को घर में अकेले छोड़कर मां और दादी इलाज कराने के लिए कप्तानगंज चले गए थे। जबकि दादा भी किसी काम से गांव के ही दूसरे टोले पर गए थे। घटना के दौरान बच्ची की छह बहन वर्षीय बहन भी खेलते-खेलते पड़ोस के घर में चली गई थी। बच्ची के पिता पहले से ही कमाने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए हैं। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी के अनुसार घर में पेंटिंग कर रहे परशुराम साहनी के बारे में पुलिस को गांव वालों से सूचना मिली है कि वह नशेड़ी है। 

घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था तथा घटनास्थल के बगल में ही कुछ दूरी पर ही स्थित गेहूं के खेत में जाकर सो गया था। इधर, जब बच्ची के परिजन घर लौटे तो बच्ची की हालत को देखकर हैरान रह गए। उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने इसकी सूचना तत्‍काल डॉयल 112 पर दी। इस सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़़ी ही देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह और क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय भी मौके पर पहुंचे थे।

दोनों अधिकारियों ने आवश्यक जांच पड़ताल और पूछताछ करने के बाद थानाध्यक्ष को आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात आरोपी को गेहूूं के खेत से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ कपिलदेव चौधरी, उप निरीक्षक उमेश यादव, सोमदेव यादव, कमलेश सिंह, रामाशीष यादव, प्रवीण सरोज, अरुण चौरसिया और दीपक यादव शामिल रहे।

टिप्पणियाँ