रवीश तिवारी ने छात्रा के शिक्षा की ली सम्पूर्ण जिम्मेदारी

डॉ0 एस0 चंद्रा

         गोरखपुर : नकहा टोला निवासी आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रा कुमारी पलक शर्मा के शिक्षा व उसके हॉस्टल की फीस रवीश तिवारी ने वहन करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पलक शर्मा की माता का देहांत हो गया था। परिवार की माली हालत को श्री तिवारी ने पलक की शिक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य नगर के संस्था प्रमुख शिवजी सिंह से मिलकर वार्ता किया व उसका शुल्क भी जमा किया। पलक शर्मा ने कक्षा 9 में प्रवेश लिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वह पलक शर्मा की भविष्य में भी संपूर्ण शिक्षा का खर्च वहन करेंगे।

टिप्पणियाँ