आर्केस्ट्रा पर छापा मार पुूलिस ने 7 लड़कियों को कराया आजाद

 डॉ0 एस0 चंद्रा

       महराजगंज : एसएसबी, नौतनवा व सोनौली पुलिस ने एक एनजीओ के सहयोग से आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली सात लड़कियों का रेस्क्यू किया है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इन लड़कियों को बरामद किया।

सूचना मिली थी कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को रखा गया है। ये लड़कियां लॉकडाउन लग जाने की वजह से कई दिनों से यहीं गांवों में ही रखी गयी थी। इसके आधार पर सयुंक्त टीम ने आर्केस्ट्रा में काम कर रहीं सात लड़कियों को मुक्त कराया। ये सातों लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं, पुलिस टीम को देख अन्य आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गये।

टिप्पणियाँ