बारातियों से भरी कार ट्रक से भिड़ी, चार की मौत

डॉ0 एस0 चंद्रा                                             

        महराजगंज : फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर करहिया के पास हाईवे पर सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से दो घायलों को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से एक बारात कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। बताया जाता है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लीलाछापर निवासी मिथिलेश, सुग्रीव, सुदेश कुमार व हरपुर निवासी राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निखिल, शैलेष, कृष्णमुरारी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ गिरिजेश उपाध्याय मृतकों का शव कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाए।

टिप्पणियाँ