वीरांगना कमेटी का हुआ गठन

डा०एस०चन्द्रा     गोरखपुर : वीरांगना गोरखपुर का गठन किया गया, जहां ऐश्वर्या पाण्डेय अध्यक्ष, चित्रा देवी महासचिव और अर्पिता उपाध्याय, सिल्की अग्रवाल एवं सुनीता त्रिपाठी उपाध्यक्ष सहित कमेटी की घोषणा की गई। चयनित महिलाओं को शपथ दिलाते हुए उन्हें पद भार ग्रहण कराया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने महिलाओं को पदभार ग्रहण कराया जबकि विशिष्ट अतिथि गोरखनाथ मन्दिर के पुरोहित प्रवीण शास्त्री ने महिलाओं को शपथ दिलाई। आयोजन गोलघर के रॉयल रेजीडेंसी में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीरांगना के संस्थापक विशाल कश्यप ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में वीरांगना का विस्तार किया जा रहा है।  उन्होंने उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वीरांगना 3 उद्देश्यों को लेकर काम कर रही है जिसने प्रमुख रुप से सेनिटरी नैपकिन जागरुकता,  महिला आत्मरक्षा, पिंक लेटर बाक्स  स्थापना है। 

टिप्पणियाँ