पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा बैठक

गोरखपुर एवं बस्ती पर्यटन कार्यालय परिक्षेत्र अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्बन्धित क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अभियन्ताओं साथ  सर्किट हाउस, गोरखपुर में मा0 पर्यटन मंत्री जी, उ0प्र0 सरकार, डॉ.नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में आहूत गयी।    
         समीक्षा बैठक में मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यों यथा कपिलवस्तु में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की धीमी प्रगति के सम्बन्ध में खेद व्यक्त किया गया। जहाँ तक एक कार्य में केवल 05 प्रतिशत प्रगति पायी गयी। अन्य में भी किसी कार्य में आधे एवं किसी कार्य में थोड़ा सा अधिक कार्य प्रकाश में आया, जो कि अत्यन्त ही खेद का विषय है। इस सम्बन्ध में मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा प्रमुख सचिव/महानिदेशक पर्यटन को निर्देश दिए गये कि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बुद्धिष्ट सर्किट के अन्तर्गत कपिलवस्तु के समेकित पर्यटन विकास के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यों की धीमी प्रगति के सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक रा0नि0नि0 को पत्र निर्गत कर वर्ष 2016 से अभी तक नियुक्त सम्बन्धित अभियन्ताओं के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। यदि सम्बन्धित अभियन्ता सेवानिवृत्त हो चुके हो, तो भी उनके विरूद्ध जो कार्यवाही अमल में लायी जा सकती है, आवश्यक रूप से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
      समीक्षा बैठक में मा0 पर्यटन मंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रमुख सचिव पर्यटन, उ0प्र0 शासन को केन्द्रीय योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा धीमी प्रगति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
  मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा जनपद गोरखपुर में स्थित राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेसर तक गोरखपुर रोड के समानान्तर स्थित 08 कि0मी0 दूरी के सुदृढ़ीकरण कार्य से सम्बन्धित टेण्डर प्रक्रिया को दिनांक 20.07.2021 तक पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु उ0प्र0रा0नि0नि0लि0, गोरखपुर के सम्बन्धित परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। यदि सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा उक्त निर्धारित तिथि तक टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण न किये जाने की दशा में उक्त योजना अन्य किसी सक्षम कार्यदायी संस्था को प्रदत्त कर दिया जायेगा। उन्होंने जनपद गोरखपुर के तहसील सहजनवां में स्थित कबीर धूनी व गोरख तलैया, जनपद गोरखपुर में स्थित रामलीला मैदान व मानसरोवर स्थल एवं रामगढ़ताल स्थित वाॅटर स्पोर्टस काॅम्पेक्स के सौन्दर्यीकरण कार्यों को माह- जुलाई, 2021 तक पूर्ण किये जाने हेतु  परियोजना प्रबन्धक, यू0पी0पी0सी0एल0, गोरखपुर को निर्देशित किया गया एवं जनपद गोरखपुर में वित्तीय वर्ष 2019-20 अन्तर्गत स्वीकृत कुछ परियोजनाओं को निर्माण इकाई, उ0प्र0 जल निगम, गोरखपुर द्वारा पूर्ण किये जाने के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की गयी। 
    .समीक्षा बैठक में मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजनान्तर्गत सभी स्वीकृत/क्रियान्वित योजनाओं को किसी भी दशा में 30 सितम्बर, 2021 तक पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया,  वर्ष 2017 में स्वीकृत एवं वर्तमान में क्रियान्वित जनपद संतकबीर नगर के कबीर परिनिर्वाण स्थली मगहर के पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था वाप्कोस लि0 के क्रियान्वित कार्यों की धीमी प्रगति के सम्बन्ध में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सचिव, वाप्कोस लि0 को पत्र प्रेषित कर सम्बन्धित अभियन्ताओं के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया। 
 समीक्षा बैठक में मा0 पर्यटन मंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी स्वीकृत/क्रियान्वित कार्यों की तिथिवार कम्प्लीशन प्लान बनाकर समयान्तर्गत पूर्ण करने का प्रयास किया जाये एवं सभी क्रियान्वित परियोजनाओं को ससमय पूर्ण किये जाने के दृष्टिगत समस्त क्रियान्वित स्थलों पर पर्यटन विभाग के सक्षम अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाता रहे। 
 जनपद संतकबीर नगर के कबीर परिनिर्वाण स्थली मगहर में स्वीकृत ध्वनी एवं प्रकाश शो हेतु आयुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती के समक्ष प्रस्तुतिकरण किये जाने हेतु मा0 पर्यटन मंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा बैठक में उपस्थित अभियन्ता को निर्देशित किया गया।  
        मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा राज्य योजना 2019-20 अन्तर्गत जनपद गोरखपुर में स्थित सूर्यकुण्ड धाम एवं मुक्तेश्वरनाथ स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया एवं उक्त दोनों स्थलों पर बड़े बड़े वृक्ष लगाये जाने के निर्देश दिये।

टिप्पणियाँ