जीवनदायिनी है वृक्ष,इसकी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी- भोला

डॉ0 एस0 चंद्रा

     गोरखपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदित्य जायसवाल ”भोला” ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिये ‘पर्यावरण सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज विकास नगर गोशाला पर पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि प्राकृतिक ऑक्सीजन का दाता सिर्फ वृक्ष है,इससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है। बिगत दिनों आई आपदा ने हमें ऑक्सीजन स्रोत वृक्षों की उपयोगिता का एहसास करा दिया। इस लिए हमे अब भी सचेत होने की जरूरत है। आदित्य जायसवाल ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल मजबूत लोहे से बनी ट्री गार्ड भी लगाया जा रहा है। 

श्री जायसवाल ने बताया कि पौधा लगाने के बाद उसकी सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अभिषेक जैसवाल, आरके गुप्ता ,शुभम त्रिपाठी ने भी वृक्षारोपण किया।

टिप्पणियाँ