पोखरे में मिला महिला का अर्धनग्न शव, जांच शुरू

डॉ0 एस0 चंद्रा

       गोरखपुर : पिपराइच क्षेत्र के पतरा बाजार गांव के पास पोखरे में शुक्रवार को 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पैर लुंगी से लपेटा गया था। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार महिला पिछले एक सप्ताह से अर्धविक्षिप्त हालत में आसपास क्षेत्र में घूम रही थी। शुक्रवार की सुबह उसका अर्धनग्न शव पोखरे में दिखा। उसका पैर नीले रंग के चेकदार लुंगी से लपेटा गया था। शरीर के ऊपरी भाग में वह केसरिया रंग का टीशर्ट पहने हुए थी जबकि शेष शरीर लालरंग के साड़ी से ढका था। पोखरे में उसे सीधा कर लिटाया गया था। शव को देखने से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा था कि महिला की मौत कहीं अन्य जगह हुई है और उसके शव को पोखरे में लाकर फेंक दिया गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पिपराइच थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पहचान की कोशिश की जा रही है।

टिप्पणियाँ