किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

 डॉ0 एस0 चंद्रा

         बस्ती : सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने के मामले के तीनों आरोपियों को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।

पुलिस को दी तहरीर में परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को धोखे से बुलाया था। वहां पहले से दो और युवक मौजूद थे। आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे।

डर से पीड़िता अपनी जुबान बंद रखी। मगर पांच महीने बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के पास ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है। जानकारी होने पर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ