मुख्यमंत्री से मिला जायसवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल

डॉ0 एस0 चंद्रा

 गोरखपुर : अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल जायसवाल के साथ एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मन्दिर में मुलाकात किया।

        ध्रुवचंद जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में आग्रह किया गया कि उत्तर प्रदेश महासभा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आपसे लखनऊ में मिलकर कुछ समस्याओं से अवगत कराना चाहता है। उक्त के सम्बन्ध में एक पत्र भी दिया गया साथ ही मिलने का समय भी मांगा गया।

टिप्पणियाँ