खाद्य औषधि विभाग की टीम ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से लिए सात दूध के नमूने

डॉ0 एस0 चंद्रा

    गोरखपुर : खाद्य व औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देश व मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से दूध के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया।

 मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दूध के नमूने संग्रहित करने के लिए दो टीमों को गठित किया गया। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय व प्रतिमा त्रिपाठी ने ट्रांसपोर्ट नगर से दूध के दो नमूने लिया। वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह सूचित प्रसाद नरेश तिवारी सतीश सिंह नरेंद्र कुमार ने सिंघाड़िया से 5 नमूने दूध लिया गया। सभी नमूनों को संग्रहित कर प्रयोगशाला के लिए जांच हेतु भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ