जिला जज व डीएम ने जेल का किया निरीक्षण

डॉ0 एस0 चंद्रा

       गोरखपुर : जिला जज, डीएम और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बुधवार को कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज के साथ सभी अधिकारी बैरकों में पहुंचे और महिला एवं पुरुष बंदियों की समस्या जानी। सभी अधिकारी बुधवार की शाम को जिला जेल में दो घंटे तक रहे। इस दौरान महिला बैरक, अस्पताल, पाठशाला, पाकशाला का हाल देखा। बन्दियों की परेड लगवा कर उनकी समस्याओं को जाना।

इसके बाद पं.राम प्रसाद बिस्मिल शहादत स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद बिस्मिल कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर प्रेमसागर शुक्ला,डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश आदि मौजूद रहे। जेल परिसर में जिला जज, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने जेल का मुआयना किया। यह रूटीन त्रैमासिक निरीक्षण था। जिसमे सब ठीक मिला।

टिप्पणियाँ