मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम में वृक्षारोपण

डॉ0 एस0 चंद्रा

          गोरखपुर : नगर निगम, गोरखपुर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में महापौर सीताराम जायसवाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि इस कोरोना काल में प्रकृति द्वारा प्रदत्त पर्यावरण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए आक्सीजन की जो कमी झेलकर कितने नगरवासियों ने अपनी देहलीला छोड़कर दिवंगत हो गये इसलिए पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह आवश्यक है कि समाज का हर व्यक्ति वृक्ष/पौघे लगाकर दूषित वातावरण को शुद्ध करते हुए पर्यावरण में प्रचुर मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता बनाये रखे। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखने का प्रयास किया गया साथ ही महाराज जी के दीर्घायु होने की कामना भी की गयी। महापौर ने महानगरवासियों को यह सन्देश दिया है कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने में पेड़-पौघों का संरक्षण कर जहाॅ भी उनकी खाली भूमि हो वहां पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करें। 

नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर एवं पर्यावरण दिवस पर, पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु नगर निगम द्वारा महापौर के नेतृत्व में यह पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराकर पुनीत कार्य किया गया है इसी प्रकार महानगरवासी भी प्रयास करे और पौधा लगाये तो अवश्य जनमानस को लाभ मिलेगा। 

उक्त अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद अजय राय, आलोक सिंह ‘‘विशेन‘‘, जितेन्द्र चैधरी ‘‘जीतू‘‘, विष्णुशंकर श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, कर्नल सी0पी0 सिंह, मु आरिफ सिद्दीक़ी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ