जायसवाल महासभा की बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर

डॉ0 एस0 चंद्रा

        महराजगंज : उपनगर बृजमनगंज रेलवे स्टेशन रोड पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गयी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि सामाजिक संगठन को विस्तार कर इसे शक्तिशाली बनाना है,ये तभी सम्भव है जब हम एकजुट होंगे। हाल ही में संगठन के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाक़ात कर जायसवाल महासभा का एक मांगपत्र सौपा गया है साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से औपचारिक मुलाकात समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मांगा गया है।  कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।  

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट हो कर अपने अधिकारों के प्रति सजग हों। जिससे उन्हें भी राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिले। कार्यक्रम को समाजसेवी दिलीप चौधरी, प्रदेश महासचिव आशीष उर्फ सोनू जायसवाल, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, नगर अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, रूपनरायन जायसवाल, परशुराम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमकार जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया। 

इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, नीरज जायसवाल, ओमकार जायसवाल, डॉ दीपक जायसवाल, अनिल जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, गौरव जायसवाल, जगदीश, आकर्ष जायसवाल, धीरज जायसवाल, सौरभ जायसवाल, अरुण जायसवाल, रोहित, आनंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ