दो पक्षों के बीच मारपीट में युवती को लगी गोली, हालत गंभीर

गोरखपुर,(पवन गुप्ता) गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम कैदहा में शनिवार की मध्यरात्रि को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की नाबालिक युवती को पेट में गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार ग्राम कैदहा में राजू नयन सिंह और विजय प्रजापति के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। शुक्रवार को लगभग रात 11 बजे दोनों पक्षों के बीच में इसी लेनदेन के विवाद के चलते लाठी-डंडे के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान राजू नयन सिंह की बेटी काजल सिंह मारपीट का वीडियो बना रही थी। वीडियो बनाता देख विजय प्रजापति काजल के पेट में गोली मारकर मौके से फरार हो गया। युवती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने मामले का जायजा लिया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार गोली मारने वाला विजय प्रजापति अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विभिन्न थानों में उसपर मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

टिप्पणियाँ