कमिश्नर ने फहराया कार्यालय पर तिरंगा

गोरखपुर, ( पवन गुप्ता ) स्वतंत्रता दिवस के 75 वे वर्षगांठ पर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया तथा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता  एवं अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा और वर्ग भाषा और क्षेत्र से संबंधित मतभेदो और विवादों या अन्य राजनीतिक अथवा आर्थिक समस्याओं का समाधान शांति तथा संवैधानिक तरीके से करूंगा। इस मौके पर अपर आयुक्त अजय कांत सैनी अपर आयुक्त रामधनी व स्टाफ  सहित अन्य  अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ