एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

 

मुंबई,(पवन गुप्ताटीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक के बाद गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली थी। उसके बाद उन्होंने वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। वहीं, सिद्धार्थ ने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसी के साथ ही बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

टिप्पणियाँ