खाद्य पदार्थो के लिए गए नमूने

देवरिया (सू0वि0) 13 अक्टूबर।   आयुक्त महोदय ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं  जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस को शुध्द , सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलों को उपलब्ध कराने हेतु अभियान के आखिरी दिन खाद्य सचल दल जनपद देवरिया की टीम ने कुल 5 निरीक्षण करते हुए दो निगरानी नमूने संग्रहित किए।

      विस्तृत विवरण में मंडी समिति के पास आर OकेO फ्रूट कंपनी का सघन निरीक्षण कर उनके यहां से कच्चे केले का नमूना संग्रहित किया गया तथा सुधार सूचना हेतु नोटिस प्रदान की गई । 

     पूर्वा चौराहे पर स्थित नंदा कोल्ड स्टोरेज से भी केले का नमूना संग्रहित किया गया तथा उनकी सफाई व्यवस्था हेतु उन्हें निर्देशित किया गया ।शहर के कनक मिष्ठान भंडार,गोरखपुर रोड देवरिया  का निरीक्षण किया गया ,वहां पर साफ सफाई व्यवस्था उत्तम मिली ।

    रघुनाथ प्रसाद, राजीव कुमार के प्रतिष्ठान,मालवीय रोड देवरिया का निरीक्षण किया गया तथा बैतालपुर स्थित  शिवम किराना प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया और सुधार सूचना हेतु अनुमोदित किया गया।

    उपरोक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार व अजीत त्रिपाठी  सम्मिलित रहे।





टिप्पणियाँ