बीजेपी सरकार में मदद की बजाय लोगों पर अत्याचार हो रहा है- प्रियंका गांधी

गोरखपुर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी सरकार में मदद की बजाय लोगों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस की 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है। खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है।

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली से चुनावी हुंकार भरी। कहा, जो लोग कहते हैं उत्तर प्रदेश में हमारा संगठन कमजोर, वह यह भीड़ देखें। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने किसानों, महिलाओं, निषादों और युवाओं से कई वादे किये। कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो साल में एक नहीं तीन सिलेंडर दिये जाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को दूरबीन लगाकर ढूंढ़ना पड़ता है। लेकिन, उनके मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी सरकार में मदद की बजाय लोगों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस की 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है। खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। 

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां मदद की जरूरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते। हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। गोरखपुर का जलभराव उन्हें दिखाई नहीं देता है कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इंदिरा जी ने कहा था कि मेरे शरीर का एक-एक खून का कतरा देश को मजबूत करेगा। अंत में मैं कहना चाह रही हैं कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को तैयार है। जनता का संघर्ष हमारा संघर्ष है। आपकी आवाज हम उठाएंगे आपके लिए हम लड़ेंगे।

निषादों से किये वादे 

नदी पर निषादों का अधिकार है, लेकिन इस सरकार ने निषादों के अधिकार को छीन लिया। सरकार ने उन को पीटा जब उन्होंने आवाज उठाई कि हमारी नाव को ऐसे जलाया। उनको पीटा और उनको प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस की सरकार बनने पर निषादों नदी पर अधिकार मिलेगा। बालू पट्टे में निषादों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 प्रियंका गांधी की 7 प्रतिज्ञाएं 

1- किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

2- 2500 कुंटल गेहूं और धान खरीदा जाएगा।

3- अन्ना पशुओं की समस्या का निवारण किया जाएगा

4- नौजवानों को 20 लाख सरकारी रोजगार दिए जाएंगे

5- महिलाओं को स्मार्ट फोन, और स्कूटी मिलेगी


6- एक साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देगी कांग्रेस सरकार


7- बहनों को सरकारी बस में यात्रा मुफ्त मिलेगी

[6:06 PM, 10/31/2021] पत्रकार पवन गुप्ता गोरखपुर: गोरखपुर में प्रियंका की गर्जना


दूरबीन नहीं-चश्मा लगाइए...

 

अजय मिश्रा के साथ मंच साझा करने पर प्रियंका का शाह पर तंज 



प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा.** प्रियंका ने कहा, मैं अमित शाह का बयान सुन रही थी. वे कह र1हे थे कि उत्तर प्रदेश में आज अपराधियों को ढूंढना होता है, तो दूरबीन की जरूरत पड़ती है. जबकि उनके पास अजय मिश्रा खड़े थे. जिनके बेटे ने किसानों को कुचल दिया. मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि दूरबीन छोड़िए चश्मा लगाइए. 



 प्रियंका बोलीं- गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन कर रहे योगी 


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जोर आजमाइश कर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा आज सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंचीं. प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ और मोदी सरकार पर जमकर निशा…

[6:06 PM, 10/31/2021] पत्रकार पवन गुप्ता गोरखपुर: ये रैली नहीं रैला है- अजय कुमार लल्लू 



प्रियंका की रैली से पहले गोरखपुर की सड़कों पर 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे वाले पोस्टर लग गए हैं. गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. 


प्रियंका से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली नहीं रैला है, यहां लाखों लोगो का जनसमूह आज मौजूद है. अजय कुमार ने कहा है कि अखिलेश यादव घर में बैठकर राजनीति करने वाले नेता हैं. प्रियंका गांधी सोनभद्र की घटना से लेकर अभी तक सड़क पर संघर्ष कर रही हैं. 


कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सीएम योगी का गढ़ नहीं बल्कि चौरी चौरा की सरजमीं है.  आज लाखों कार्यकर्ता बीजेपी को उखाड़ फेंकने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं. प्रियंका गांधी जमीन की नेता हैं और जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं.

टिप्पणियाँ