खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में खरीददारों की भीड़

गोरखपुर,कचहरी क्लब टाउनहाल मैदान मे दिनाँक 16.11.2021 से 30.11.2021 तक 15 दिन तक चलने वाली खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था नाट्य दल गोरखपुर ने गुलाम हसन खान के निर्देशन में “यमराज की चिन्ता” नाटक का मंचन हुआ। प्रदर्शनी में नव्य इण्डिया द्वारा शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या सबरंग में रविवार की शाम डांस कोरियोग्राफर नरेंद्र प्रताप सिंह "कृष्णा" के निर्देशन में “नव किरन डांस एंड म्यूजिक अकादमी” के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत बद्रीश नारायण मिश्र के गणेश वंदना पर आधारित “कथक नृत्य” से हुई। इसके बाद मंच पर भाग्यश्री गुप्ता, साक्षी चौधरी, नित्या चौरासिया, गौरी कन्नौजिया, सुवर्णा गांगुली, अन्नू चौधरी, शलोनी चौधरी, निधि राव, रिशिता सिंह, रिया सिंह आयी जिन्होंने “बोधिसत्व डांस” प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक रंग भी प्रस्तुत किया। राजस्थानी गीत “बन ठन के चली” पर नित्या चौरसिया, गौरी कन्नौजिया, सुवर्णा गांगुली, सुरभि चौधरी, निधि राव, रिशिता सिंह और रिया सिंह तथा गीत– “ओ शाकी शाकी” पर सानवी श्रीवास्तव, साक्षी चौधरी, नित्या चौरासिया ने भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। शरवर हुसैन के “हिप हॉप डांस” और साक्षी गुप्ता के “कालबेलिया राजस्थानी नृत्य” को खुब सराहना मिली। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने की। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन0पी0 मौर्य, प्रदर्शनी समिति के सदस्य ए0के0 पाल तथा नव्य इंडिया के सीईओ अनुज पाण्डेय ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सबरंग का संयोजन नव्य इंडिया द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में अब तक रू0 66.70 लाख की बिक्री हो चुकी है

     अंत में श्री एन0पी0 मौर्य द्वारा सभी अतिथियों/ कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गोरखपुर की जनता से प्रदर्शनी में आने व खरीदारी करने हेतु विशेष अपील किया गया।




टिप्पणियाँ