अंकुर हत्याकांड मामले में सपा प्रतिनिधित्व मंडल ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर,(पवन गुप्ता) समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल  अंकुर शुक्ला कांड में परिवार को न्याय दिलाने के लिए  मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी से सपा का प्रतिनिधिमंडल  मिलकर 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग किया कि  अंकुर शुक्ला के परिजनों को पलायन से रोकने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन उनका सहयोग करें,शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, आर्थिक सहायता,परिवार में एक नौकरी,परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस बल की व्यवस्था और बाकी बचे सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं परिजनों से बदसलूकी करने वाले एडीएम सिटी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर से वार्ता की और यह भी कहा गया कि जल्द ही मांगे नहीं मानी गई तो समाजवादी पार्टी के नेतागण बैठक कर गोरखपुर शहर में एक वृहद जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से विश्वजीत त्रिपाठी सोनू कीर्ति निधि पांडेय कृष्ण कुमार त्रिपाठी शशिकांत दुबे राजीव पांडेय अशोक यादव पार्षद चंद्रभान प्रजापति पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद सुनील यादव पूर्व पार्षद सरवन पांडेय मनोज यादव गौरव शुक्ला आशुतोष मिश्रा राजपति यादव गोलू चौधरी मनोज यादव वेंकटेश्वर  तिवारी गिरीजेश यादव दुर्गेश पांडेय रिंकू मिश्रा राहुल सिंह विजय प्रकाश शुक्ला सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेतागण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ